sss

; //]]>

दिवाली से पहले नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा - Khabar NonStop

nitish government Diwali gift पटना। नीतीश सरकार ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के तहत बिहार सरकार ने 16 फीसदी तक आवासीय भत्ता और चिकित्सा भत्ता में 800 रुपए की बढ़ोत्तरी समेत अन्य भत्तों की घोषणा की है। इस बाबत सचिवालय के अपर सचिव उपेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। मंत्रिपरिषद की बैठक में तमाम भत्तों को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

कांग्रेस मुख्यालय में लगे मोदी जिंदाबाद के नारे

अलग-अलग शहरों में अलग-अलग मिलेगा भत्ता

बैठक में फैसला लिया गया कि Y कैटेगरी के शहर जैसे पटना में मूल वेतन का 16 फीसदी मकान किराया भत्ता मिलेगा। इसके अलावा अररिया, आरा, औरंगाबाद, बांका, बेतिया, बेगूसराय, बक्सर, छपरा, डिहरी ऑन सोन, मुजफ्फरपुर, कटिहार, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा और सीवान जैसे Z श्रेणी के शहरों में पदस्थापित कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 8 फीसदी मकान किराया भत्ता मिलेगा। जो शहर अभी तक वर्गीकृत नहीं हैं वहां 6 फीसदी मकान किराया भत्ता मिलेगा। दिल्ली में राज्य के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता 24 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

पटना शहर नहीं बल्कि बहुत बड़ा गांव है



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gsPwbD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop