sss

; //]]>

नक्सलियों से नहीं मलेरिया से मारे जा रहे जवान - Khabar NonStop

soldiers

सुकमा। नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों को नक्सलियों और मलेरिया दोनों से लड़ना पड़ रहा है। रविवार को कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई। जवान का नाम बरमानंद है। आज सुबह चिंतागुफा में कोबरा 206 में पदस्थ बरमानंद उत्तर प्रदेश निवासी की तबियत अचानक खराब हो गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को फोर्स की एम्बुलेंस से सुबह 9 बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ उपचार के दौरान करीब 10 बजे जवान की मौत हो गई।

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाला हर 10 वां छात्र है बीमार, रिपोर्ट

जवानों को हुआ फेल्सीपेरम मलेरिया

डॉक्टरों के मुताबिक जवान को फेल्सीपेरम मलेरिया हो गया था, जो कि मलेरिया का सबसे खतरनाक प्रकार है, यह मस्तिक को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। बताया जा रहा है कि जवान का कैम्प में साधारण इलाज ही किया जा रहा था। जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई।

घर में नकली नोट छापकर खेलता था जुआ, गिरफ्तार

नक्सलियों से ज्यादा मलेरिया खतरनाक

दक्षिण बस्तर में कई ऐसी जगहें हैं जहां नक्सलियों से ज्यादा जवानों को मलेरिया जैसी बीमारियों और मच्छरों से लड़ना पड़ रहा है। बस्तर के इस इलाके को स्वास्थ्य महकमा द्वारा मलेरिया जोन भी घोषित किया जा चुका है. इन इलाकों में रहने वाले चाहे आदिवासी हों या फिर जवान, इनकी मौतें नक्सलियों की वजह से नहीं बल्कि मलेरिया जैसी बीमारियों की वजह से होती है।

छत्तीसगढ़ शहीद सैनिकों की याद में दौड़ा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h5c8it

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop