एक और टेलीकॉम कंपनी हो जाएगी बंद - Khabar NonStop
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेश का वयरलेस बिजनस का बड़ा सेग्मेंट बंद होने वाला है। खबरों के मुताबिक कंपनी अपने जीएसएम सर्विस का बड़ा हिस्सा नवंबर के आखिर तक बंद कर देगी। RCOM ने अपने कर्मचारियों के साथ एक मैसेज शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि 30 नवंबर को उनका कंपनी में आखिरी दिन होगा।
Reliance JIO का दमदार ऑफर, 350 GB वाला पैक लांच
हाल ही में टाटा टेलीसर्विस को एयरटेल ने खरीद लिया है और इस तरह 149 साल पुरानी कंपनी टाटा ग्रुप की टेलीकॉम सेग्मेंट टाटा डोकोमो के बंद होने का रास्ता साफ हो जाएगा। अब एक और टेलीकॉम कंपनी बंद हो सकती है इसके लिए कंपनी जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर सकती है। अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन अपने डीटीएच सर्विस को भी बंद करेगी क्योंकि अगले माह कंपनी का लाइसेंस खत्म होने वाला है।
अब आप जान सकेंगे WhatsApp यूजर की लाइव लोकेशन, नया फीचर लांच
एक अखबार में छपे विज्ञापन के तहत डीटीएच सर्विस को 18 नवंबर से बंद कर रही है। यह डीटीएच Reliance BIG TV के नाम से जानी जाती है। रिलायंस कम्यूनिकेशन के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर गुरदीप सिंह का कहना है कि हम इस स्थिति में हैं जहां हमें अब से 20 दिनों के अंदर वायरलेस बिजनेस को खत्म करने की जरूरत है, हमने काफी कोशिश की लेकिन इसे 30 दिनों से अधिक नहीं चलाया जा सकता। हालांकि कंपनी ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कुछ भी नहीं कहा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gF0kmM
Comments
Post a Comment