सेक्सुअल हिंसा के मामले में पूरी दुनिया में अव्वल है दिल्ली - Khabar NonStop
नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली सेक्सुअल असॉल्ट के सबसे ज्यादा मामलों वाला शहर है। रिपोर्ट के मुताबिक सेक्सुअल असॉल्ट के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और ब्राज़ील के शहर पाउलो में देखने को मिलते हैं। मिस्र की राजधानी कायरो को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक शहर माना गया है।
देश के वैज्ञानिकों से मंत्री ने प्रदूषणमुक्त पटाखे बनाने का किया आग्रह
जापान का टोक्यो सबसे ज्यादा सुरक्षित
हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान का टोक्यो शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना गया है। थॉम्सन रॉयर्टस फाउंडेशन द्वारा जारी रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। थॉम्सन रॉयर्टस फाउंडेशन ने महिलाओं और उनसे जुड़े मसलों को लेकर विश्व के अलग-अलग महानगरों की स्थिति जानी। भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की मुखिया रेबेका रीचमैन टैवर्स ने कहा कि वह नतीजों से आश्चर्यचकित नहीं हैं। भारत और ब्राजील ने बीते सालों में सेक्सुअल हिंसा के चलते मीडिया में खूब सुर्खियां बंटोरी हैं। दोनों ही महानगरों में सेक्सुअल हिंसा एक बड़े सच जैसा है।
विश्व दृष्टि दिवस पर हुआ ब्लाइंड वाक
ये शहर हैं महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक
इस सर्वे में थॉम्सन रॉयर्टस फाउंडेशन ने 380 विशेषज्ञों से बातचीत की। इसमें उन लोगों ने सेक्सुअल हिंसा, महिलाओं के शोषण, उनके लिए स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक विकल्प के बारे में जानकारी जुटाई। इन सबके आधार पर इन शहरों की स्थिति तय की गयी है। इस रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक मिस्र की राजधानी कायरो को दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक शहर की श्रेणी में रखा गया है, इसे रिपोर्ट के पोल में तीसरा स्थान मिला है। पहले और दूसरे स्थान पर स्पेन के मेक्सिको और बांग्लादेश के ढाका का नंबर है। दिल्ली और पाउलो में भी सबसे ज्यादा सेक्सुअल हिंसा के मामले पाए गये हैं। वहीँ जापान का टोक्यो शहर इस लिस्ट में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित मन गया है।
अमेरिकी कंपनी ने बनाई केजरीवाल पर फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
क्या कहते हैं आंकड़े?
पुलिस के आंकड़ों को देखें, तो दिल्ली में 2016 में 2155 रेप हुए, जिसमें 2012 के मुकाबले 67 फीसद बढ़ोतरी हुई थी। उधर, सरकारी आंकड़ों की मानें, तो साओ पाउलो में इस साल जुलाई में 2,287 रेप हुए, जिसकी संख्या पिछले साल 2,868 थी। लेकिन यहां के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड इकनॉमिक रिसर्च का कहना है कि रेप से जुड़े हुए सिर्फ 10 फीसद मामले ही सामने आते हैं।
3 लाख लोगों को भेजा जाएगा जापान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2geeLhh
Comments
Post a Comment