sss

; //]]>

हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री ने दिया विवादित बयान - Khabar NonStop

Hindu Yuva Vahini

मेरठ-जहां, एक तरफ मुख़्यमंत्री योगी हिन्दू और मुस्लिम के बीच बढ़ रही खाई को कम करने में लगे हैं वहीं, कभी योगी के विधायक तो कभी हिन्दू संगठन से जुड़े लोग जहर उगलते रहते हैं। अभी ताजमहल का बेसुरा संगीत थमा भी नहीं था कि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर ने अपने भाषण में विशेष समुदाय को अपशब्द कहे। मेरठ के किला परीक्षित गढ़ हिन्दू युवा वाहिनी का कार्यकर्त्ता सम्मलेन था जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में संगठन के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर भी पहुंचे। भाषण में उन्होंने शुरू से ही संगठित होने की बात कही तो मुस्लिमों पर अपना जहर उगलने से भी बाज नहीं आये।

लव जिहाद पर बसपा नेता के विवादित बोल…

क्या कहा मंत्री नागेंद्र तोमर ने ?

हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र तोमर विवादित बयान देते हुए कहा है कि मुस्लिम समुदाय अपनी आबादी बढ़ाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा कर रहा है जिसके कारण इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जबकि हिन्दू समुदाय हम दो हमारे दो के हिसाब से चलता है। नागेंद्र का कहना है कि, मुस्लिम समुदाय धार्मिक असंतुलन पैदा कर रहे है और देश पर कब्ज़ा करना चाहते हैं इसीलिए ये बाहर के देशों से आने वाले रोहिंग्या मुसलमानो को भी देश में बुलाना चाहते है। नागेंद्र यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने महिलाओ को बच्चा पैदा करने की मशीन बना रखा है। उन्होंने कहा कि, जनजागरण अभियान चला रहे हैं जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके। वहीं, इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है, मीम के राष्ट्री प्रवक्ता शादाब चौहान ने देश के प्रधानमंत्री को ही नपुंसक बता दिया और राजनीति शुरू कर दी।

AMU छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष ने की योगी पर विवादित टिप्पणी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z1nXQF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop