बरेलीः खाकी एक बार फिर हुई दागदार - Khabar NonStop
बरेली। जिले में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। इस बार एक महिला जज ने इंस्पेक्टर और सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला जज का आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर और महिला सिपाही ने उनके आवास पर उनके और उनके मां-बाप के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जज कुसुमलता राठौर का ये भी आरोप है कि उनके पिता के दत्तक पुत्र कुशाग्र जिसकी उम्र 5 साल है उसका भी अपहरण कर लिया।
आखिर विधायक को कोतवाल पर क्यों आया गुस्सा ?
दरअसल महिला जज कुसुमलता राठौर बरेली में सीजेएम के पद पर तैनात है और जेजे कॉलोनी में वो अपने माँ-बाप के साथ रहती हैं। जज कुसुमलता ने जो पुलिस को तहरीर दी है उसमें बताया है कि इंस्पेक्टर अनुपमा सिंह और कॉन्स्टेबल लता आज उनके घर आये और फिर उनके और उनके माता पिता और नौकरानी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जज कुसुमलता ने तो ये आरोप भी लगाया है कि उनके पिता का दत्तक पुत्र का भी दोनों ने अपहरण कर लिया था। कुसुमलता ने मौका पाकर कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस ने उनके आवास से इंस्पेक्टर और सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय इंस्पेक्टर अनुपमा सिंह बेहोश हो गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
कहीं आपने तो नहीं खाई मैदा और हल्दी की सोन पापड़ी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gfB1Le
Comments
Post a Comment