प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उड़ा उनके ही अभियान का मज़ाक - Khabar NonStop
नई दिल्ली। देश को एकता की माला में पिरोने वाले शिल्पी, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली के सरदार पटेल चौक पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस समेत तमाम लोगों पर जमकर निशाना साधा। लेकिन कार्यक्रम के बाद की तस्वीर चौंकाने वाली है। इस तश्वीर को कार्यक्रम में उपस्थित कोई भी नेता शायद न देख सके।
सरदार पटेल जयंती: मोदी बोले ‘उनका नाम मिटाने की की गयी कोशिश’
उड़ा स्वच्छ भारत अभियान का मज़ाक
एकता दिवस को 'अस्वच्छ' भारत को ठेंगा !!! @narendramodi जी जो तस्वीर
आप नहीं देख पाए… #Swachbharat #RunForUnity #disgrace http://pic.twitter.com/23QDeWurLY— Mausami Singh (@mausamii2u) October 31, 2017
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के महत्वाकांछी स्वच्छ भारत कैम्पेन का जमकर मजाक उड़ाया गया। कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद कार्यक्रम स्थल पर कूड़ा और पानी की बोतले फैली हुई थी। सरदार पटेल की फोटो लगी हुई पानी की बोतले और झंडे जगह-जगह बिखरे हुए हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छ भारत अभियान की बात करते हैं। जगह-जगह इस कैम्पेन को प्रमोट करते हैं। इतने बड़े कार्यक्रम में स्वच्छता की समुचित व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। इतने बड़े आयोजन में जहाँ पर देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री मौजूद हो वहां ऐसी अव्यवस्था पूरे आयोजन समेत स्वच्छता मिशन पर सवाल खड़ा करता है।
‘कांग्रेस ने ‘अटकाना’, ‘लटकाना’ और ‘भटकाना’ में विश्वास किया’
कार्यक्रम में जाने माने खिलाड़ी भी थे उपस्थित
प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की 142वीं जयंती के मौके पर आयोजित रन फॉर यूनिटी रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होनें कार्यक्रम में मौजूद लोगों को एकता की सपथ भी दिलाई। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान दीपा करमाकर, क्रिकेटर सुरेश रैना और हॉकी खिलाड़ी सरदारा सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के महापुरुष सरदार पटेल का जन्मदिन है और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि भी। उन्होनें कहा कि सरदार साहब ने अपने सम्पूर्ण जीवन को देश के लिए अर्पित कर दिया। उन्होनें सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने कौशल्य और शक्ति के द्वारा देश को संकटों को बचाया और देश को एक सूत्र में बांधा।
तमतमाए कुमार विश्वास ने साधा केजरीवाल और सिसोदिया पर निशाना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gXnfNM
Comments
Post a Comment