sss

; //]]>

रजवाहों की सफाई कराने के लिए किसानों ने दिया ज्ञापन - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर: अनूपशहर। एसडीएम को ज्ञापन देकर रजवाहों की हेड टू टेल सफाई कराने की मांग भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों ने की है। रजवाहों की सफाई नहीं कराने पर भाकियू ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर हेराफेरी का आरोप लगाया है।

ग्राम रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शनरत भाकियू नेता प्रमोद शर्मा भगत जी ने बताया कि विभाग द्वारा रजवाहों की सफाई के नाम पर हेराफेरी की जा रही है। सिंचाई विभाग द्वारा क्षेत्र में चैरोरा व खनौदा रजवाहों की सफाई कार्य चलाया जा रहा है। जो कि मात्र औपचारिकता है। इस प्रकार की सफाई से रजवाहे का पानी टेल तक पहुचना संभव नहीं है। रजवाहों की सफाई हेड टू टेल पूरी करायी जाये। ताकि किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में पानी मिल सके। चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि रजवाहो की सफाई हेड टू टेल नहीं की गई तो किसान 12 अक्टूबर को अनीवास नहर पर धरना प्रदर्शन करने को विवश होगें। इस मौके पर मदन पाल सिंह, डा.केके शर्मा, प्रेमपाल सिंह, गंगा प्रसाद पिलानिया, सुभाष शर्मा, वीरेन्द्र सिंह ब्रहमजीत, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, ओमप्रकाश, इन्द्रवीर सिंह, ओंकार सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

किसान मजदूर संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xwGKix

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop