sss

; //]]>

मोदी का बार-बार गुजरात दौरा शोभा नहीं देता: राज ठाकरे - Khabar NonStop

 

raj thackerayगुजरात। नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। मोदी के बार बार गुजरात दौरे पर राज ठाकरे ने सवाल खड़े किए हैं की आखिर चुनाव से ठीक पहले उनके बार-बार गुजरात जाने का मतलब कुछ समझ नहीं आता। वे इस बात से खासतौर पर खफा दिखे कि बीजेपी राज्य के चुनावों में अपने धनबल-सत्ताबल का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रही है।

क्यों जरुरी है मोदी के लिए गुजरात चुनाव

राज ठाकरे का कहना

इसी बीच राज ठाकरे ने कहा कि पिछले 25 साल से मैं राजनीति में सक्रिय हूं और मैंने किसी राज्य के चुनाव में किसी प्रधानमंत्री को इस तरह इनवॉल्व नहीं देखा। प्रधानमंत्री पिछले कुछ महीने में सात बार गुजरात जा चुके हैं। इस सवाल पर कि पीएम वहां अपनी सरकार के कामकाज गिनाने जाते हैं। राज ठाकरे ने कहा अगर उन्होंने काम किया है तो लोगों को मालूम होना चाहिए, उसमें गिनाने की जरूरत नहीं होती।

बार बार जाना शोभा नहीं देता है

इसी बात अगली बात कहते हुए उन्होंने कहा कि पीएम को जितनी बार चाहें गुजरात जाने का अधिकार तो है लेकिन ये उनको शोभा नहीं देता। आज सोशल मीडिया पर ऐसे भी वीडियो हैं कि उनके भाषण के बीच सभा से लोग उठ-उठकर जा रहे हैं 2014-15 में ऐसा नहीं देखा जाता था। उन्होंने कहा कि तमाम केंद्रीय मंत्री, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री बीजेपी के लिए गुजरात में प्रचार कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ तो खाली सड़कों पर हाथ हिलाते नजर आ रहे थे।

हार्दिक पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

हिरो बनने की बात ठाकरे ने कहा

हार्दिक पटेल द्वारा राज ठाकरे को अपना हीरो बताने पर खुद मनसे अध्यक्ष ने कहा कि मैंने हीरो वाली बात नहीं सुनी लेकिन हार्दिक पटेल का आना अच्छी बात है अगर यंगस्टर आ रहे हैं, युवा पीढ़ी राजनीति में आ रही है तो ये अच्छी बात है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z8bonv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop