किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने की कोशिश - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के रेलवे रोड स्थित फफाले में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब दो युवक एक 15 वर्षीय किशोरी को जबरन खींचातान कर रहे थे। जिसका लगातार किशोरी विरोध कर रही थी, विरोध करते हुए किशोरी ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई और तीनों के बीच दखल अंदाज कर दिया।
खूनी संघर्ष में 12 घायल और एक की मौत
दोनों अलग समुदाय से थे
भीड़ को जैसे ही पता लगा कि किशोरी युवती हिंदू समाज से है और आरोपी दोनों युवक मुस्लिम समाज से ताल्लुकात रखते हैं तो दोनों युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया। तो वही इस मामले की जानकारी हिंदूवादी नेताओं और बीजेपी के नेताओं को हुई तो वो भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों समेत किशोरी को थाना देहली गेट ले आए पता चला कि पीड़ित किशोरी अलीगढ़ के थाना जवा स्थित कासिमपुर पावर हाउस कॉलोनी की रहने वाली है।
बीजेपी महिला नेताओं ने बताया
वहां से किशोरी के परिजनों को भी बुलवा लिया गया। बीजेपी की अलीगढ़ से पूर्व मेयर शकुंतला भारती व अन्य बीजेपी महिला नेताओं द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पीड़ित किशोरी का नाम सपना है जो कि कासिमपुर से कल हाथरस में रह रहे अपने मामा-मामी और नाना के घर के लिए निकली थी। वह जब अलीगढ़ में आई तभी वहां दो युवक सोहेल और सिमरन नाम के मिल गए और बात करने लगे किशोरी ने दोनों युवकों से दूरी बनाई तभी उसको पीछे से मुंह पर रुमाल लगा कर कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिसके बाद वह अचेत अवस्था में चली गई किशोरी कि जब आज नींद खुली तो वह नशे की हालत में थी।
अवैध खनन व्यापार पर कसेगा शिकंजा
लड़कों को सुधारने को लेकर दी चेतावनी
जानकारी करने पर पता चला कि वह अलीगढ़ के ऊपर कोर्ट स्थित किसी घर में है वहां से दोनों युवक उसको कहीं ले जा रहे थे। जैसे ही वह रेलवे रोड स्थित फफाले पर आए तो किशोरी ने दोनों युवकों का विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद यह सब घटना हुई। किशोरी द्वारा थाना देहलीगेट में तहरीर दी गई है जिसमें साफ तौर से लिखा है कि सोहेल और इमरान द्वारा किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया गया है और उसके साथ रात को गैंगरेप भी हुआ है। जिसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी है। तो वहीं हिंदूवादी नेताओं द्वारा मुस्लिम समाज को चैलेंज किया गया कि अपने लड़कों को सुधार लो वरना हस्र अच्छा नहीं होगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gz2jJ4
Comments
Post a Comment