ट्रेन की चपेट में आने से सास-बहु की हुई मौत - Khabar NonStop
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय सास-बहू की विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी है इसके साथ में ही गोदी में 3 वर्ष की बच्ची छिटक कर दूर जा गिरी। घटना इतना भयावह थी कि दोनों की बॉडी पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गयी। जीआरपी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है।
फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
दरअसल, करीब 12 बजे दो महिलाये पांच नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी बरेली पैसेंजर ट्रेन को पकड़ने के लिए ट्रैक पार करके जा रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर चार पर विक्रमशीला सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आने से दोनों महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गयी और दोनों के शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।वहीं 3 साल की मासूम बच्ची चपेट में आने से बच गई। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सुचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंचे और महिलाओं की शिनाख्त कराने के प्रयास किये। महिलाओं से बरामद बैग में मिले पहचान पत्रों के आधार पर उन की पहचान बिलोना रोड थाना डिवाई जिला बुलन्दशहर के रूप में हुई और परिजन भी आ गए हैं। वहीं, जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिट्टी की ढांग गिरने से एक बच्चे की मौत, चार घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ifRTSZ
Comments
Post a Comment