sss

; //]]>

एलिफेंट सफारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो जाए इन जगहों पर - Khabar NonStop

Elephant

अगर आपको हाथी की सवारी करने में मजा आता है या घूमने फिरने के दौरान आपकी हाथी की सवारी करने का मन करता है तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं जहाँ आप अपनी ये इच्छा पूरी कर सकते हैं। तो अब अपनी इच्छाओं को न दवाएं और इन खास जगहों पर घूम के आएं..

Elephant

कार्बेट नेशनल पार्क

जिम कार्बेट नेशनल पार्क काफी पुराना नेशनल पार्क है जो कि उत्‍तराखंड में है। यूँ तो ये नेशनल पार्क बाघों के लिए फेमस है परंतु यहाँ बहुत से हाथी भी देखे जा सकते हैं । इस जंगल सफारी करने का उत्तम समय शाम माना जाता है। क्योंकि इस दौरान आप हाथियों का झुंड देख सकते हैं।

इन जगहों पर जाकर दिवाली को बनाएं यादगार

Elephant

बांधवगढ़ नेशनल पार्क

हाथी की सवारी करते हुए अगर आप जंगल सफारी का आंनद लेना चाहते हो तो मध्‍यप्रदेश में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क एक बार जरूर घूमने जाएं। सफारी के दौरान राष्‍ट्रीय उद्यान में टहलते हुए जानवरों को देखनें आपके लिए एक अद्भुत अनुभव साबित हो सकता है। ऐसे में एलीफैंट सफारी सोने पर सुहागा लगता है।

कान्‍हा नेशनल पार्क

कान्‍हा नेशनल पार्क जो कि मध्‍यप्रदेश में है और हाथियों के लिए काफी फेमस है। इस पार्क में आप कई दुर्लभ प्रजातियों को देख सकते हैं, जिनमें भेड़िया, चिन्कारा, इंडियन पेंगोलिन, समतल भूमी में जीने वाले ऊदबिलाव आदि फेमस हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क

अगर आप असम की यात्रा के लिए जा रहे हैं तो काजीरंगा नेशनल पार्क देखना बिल्कुल न भूलें। यहाँ एक सींग वाले गैंडे काफी देखने को मिल जाएंगे। साथ ही आप भिन्न- भिन्न प्रजाति के जीव-जंतुओं को भी देख सकेंगे। यहाँ भी आप हाथी की सवारी कर जंगल की सैर का लुत्फ उठा सकते हैं।

नागरहोल नेशनल पार्क

कर्नाटक की यात्रा के दौरान नागरहोल नेशनल पार्क की सैर करना एक बार तो बनता है। यह एक विश्व प्रसिद्ध वन्‍य जीव अभयारण्‍य है। यहाँ बड़ी संख्या में आप एशियाई हाथियों को देख सकेंगे। जहाँ तहाँ घूमते हाथियों के बड़े-बड़े झुंड बड़ो ही मनमोहक लगते हैं।

चाहते हैं फुल रिलेक्स तो, आपके लिए ये जगह हैं सबसे बेस्ट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yuQPQC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop