प्रधानों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन - Khabar NonStop
मऊ जिले में प्रधानों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। प्रधानों ने एक दिवसीय धरना कर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार पर पंचायती राज को खत्म करने और प्रधानों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रधानों के जिम्मे बस शौचालय निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
अब नहीं होगा जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन
दरअसल, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वाधान में प्रधानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदेश और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव ने बताया कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार पंचायती राज व्यवस्था को समाप्त करने पर तुली हुई है। प्रधानों के जिम्मे बस एक ही काम रह गया है कि वह गांव में शौचालयों का निर्माण कराएं। इसके अलावा जितने भी गांव में विकास के कार्य के शासनादेश हैं उससे प्रधानों को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानों पर हो रहे हमले और सरकारी कर्मचारीयों द्वारा कमीशनखोरी के मामले पर कहा कि ऐसे आरोपीयों पर गुंडा एक्ट कार्यवाही की जाये। साथ ही लगातार राशन कार्ड की ऑनलाइन प्रकिया में दोषियों के खिलाफ सीबीआई से जांच करा कर कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर केन्द्र और प्रदेश की सरकार पंचायती राज को कमजोर करेगी तो आने वाले 2019 के चुनाव में उनके खिलाफ हल्ला बोल कर सरकार से हटाने का काम किया जायेगा।
विरोध प्रदर्शन के चलते घाटी में धारा 144 लगाई गई
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g9qscO
Comments
Post a Comment