सपा नेता के करोड़ों की कोठी होगी ध्वस्त, आदेश जारी - Khabar NonStop
मऊ जिले के समाजवादी पार्टी नेता अरसद जमाल आये दिन सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला शहर कोतवाली स्थित छित्तनपुरा मुहल्ले के ईदगाह मैदान के पास स्थित नगरपालिका अध्यक्ष शाहिना अरसद जमाल व सपा नेता के आलीशान कोठी मस्कन को लेकर है। जिस पर सरकारी जमीन व चकरोड पर अतिक्रमण का आरोप है, जिसको सिटी मजिस्ट्रेट ने गिराने का आदेश दिया है।
जिला हॉस्पिटल की लापरवाही आई सामने
आरोप है कि इसी रास्ते का इस्तेमाल नमाजी नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह के मैदान में जाते थे जिस पर सपा की सरकार अपने रसूख के दम पर अतिक्रमण कर लिया था। जिस पर किसी भी सरकारी अफसर ने बोलने की जहमत नहीं उठाई। यहां तक कि सपा की सरकार में जिले के आलाधिकारी इस सपा नेता को उसके आलीशान कोठी को क्लीन चीट दे दिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने सपा नेता के अतिक्रमण के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट शिकायत की। जिसके बाद कोर्ट ने इस सपा नेता के आलीसान कोठी को ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। अब एक बार फिर सपा नेताओं ने सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के फैसले को गलत बता दिया है। करोडों की लागत से बना सपा नेता की यह आलीशान कोठी निर्माणाधीन होने से लेकर आज तक विवादों में ही रहा है।
बालार्क सूर्य मंदिर जानें क्यों है ख़ास…
सपा नेता अरसद जमाल का यह आलीशान कोठी जिले के प्रसिद्व ईदगाह के मैदान के किनारे पर स्थित है। जिसके सामने से रास्ता था जिस रास्ते का प्रयोग नमाजी ईदागाह के मैदान में नमाज अदा करने के लिए जाते थे, लेकिन सपा नेता सत्ता के मद में चूर होकर इस सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया कोर्ट ने सपा नेता के घर को गिराने का आदेश जारी कर दिया। जिस पर सपा नेता ने कोर्ट के इस फैसले को ही गलत बता दिया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yVHbFq
Comments
Post a Comment