sss

; //]]>

साल भर बाद भी नहीं लग पाया लापता छात्र का सुराग - Khabar NonStop

High Court

दिल्ली। जवाहर नेहरु विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट सीबीआई को फटकार लगाई है। वहीं हाई कोर्ट के बहार प्रदर्शन कर रहे नजीब के परिवारीजनों ने पुलिस पर बदसलूकी और हाथापाई का आरोप भी लगाया है।

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को ठहराया इसके लिए जिम्मेदार

पुलिस ने डिटेन करने के नाम पर की बदसलूकी

जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट के बाहर जेएनयू के छात्रों के संग नजीब की माँ फातिमा नफीस भी प्रदर्शन कर रहीं थी। पुलिस के मुताबिक, जब प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट परिसर के अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। लेकिन छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने डिटेन करने के नाम पर नजीब की बुजुर्ग मां के साथ बदसलूकी की।

सेक्सुअल हिंसा के मामले में पूरी दुनिया में अव्‍वल है दिल्‍ली

35 लोग पुलिस की हिरासत में

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मौके पर से हिरासत में ले लिया। नई दिल्ली के डीसीपी बीके सिंह के मुताबिक 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत किये गए लोगों में लापता छात्र नजीब की माँ भी शामिल हैं। पुलिस के म्जुताबिक छात्रों को बाराखंबा रोड पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक इन्हें देर शाम छोड़ भी दिया गया।

देश के वैज्ञानिकों से मंत्री ने प्रदूषणमुक्त पटाखे बनाने का किया आग्रह

सीबीआई को लगाई फटकार

मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने जांच एजेंसी सीबीआई को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई इस जांच में दिलचस्पी नहीं दिखा रही। सीबीआई द्वारा अदालत में रखे गए तथ्यों और उसकी स्टेटस रिपोर्ट में विरोधाभास पर भी कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की।

अमेरिकी कंपनी ने बनाई केजरीवाल पर फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

जाने पूरा मामला

नजीब अहमद, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU – जेएनयू) का एक लापता विद्यार्थी है। वह 15 अक्तूबर 2016 के बाद कैंपस से गुम हो गया है। वह एमएससी बायोटैकनॉलजी के पहले साल का विद्यार्थी है। 14 अक्टूबर 2016 को उसके और दक्षिणपंथी एबीवीपी के बीच झगड़ा हुआ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (JNUTA – जेएनयूटीए) ने प्रशासन को इस मुद्दे के प्रति बेरुख़ी और पक्षपाती प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। जेएनयू अध्यापक संघ ने यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई 25-बिन्दु बुलेटिन की भी आलोचना की है कि वह जानबूझकर यह तथ्य छोड़ दिया है कि एक रात पहले हुए झगड़े के दौरान अहमद पर हमला किया गया था। नजीब अहमद की माँ फ़ातिमा नफ़ीस ने जेएनयू के प्रशासन पर यह आरोप लगाया है कि वे असंवेदनशील हैं।

अन्ना हजारे ने सरकार पर लगाये आरोप



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yNciFL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop