शूटिंग के दौरान इस एक्टर को लगी चोट… - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटल लग गयी है। बताया जा रहा है कि जैकी भगनानी अहमदाबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी के दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उनके घुटनों में गंभीर चोट आई है।
वाघेला ने रखी ‘पद्मावती’ की प्री-स्क्रीनिंग की मांग, दिया अल्टीमेटम
आपको बता दें कि इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग के समय एक्टर जैकी भगनानी को भागना था। इसी शॉट के दौरान वह फिसलकर बुरी तरह गिर पड़े। जिसके बाद उनके घुटने में चोट आगयी। फ़िलहाल डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां दी हैं और साथ ही आराम करने की सलाह दी है।
हालाँकि बताया ये जा रहा है कि इस बीच जैकी भगनानी का काम के प्रति जुनून देखने लायक था। चोट से लगे दर्द के बावजूद भी उन्होंने इस सीन को पूरा किया। फिल्म के उस दिन की शूटिंग खत्म करने के बाद ही जैकी ने डॉक्टर से कंसल्ट किया और डॉक्टर ने उन्हें दवा देने के बाद रेस्ट करने की सलह दी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i65jNj
Comments
Post a Comment