sss

; //]]>

गुजरात चुनाव: बीजेपी उम्मीदवारों के नाम पर करेगी माथापच्ची - Khabar NonStop

Election Commission

गुजरात। बीजेपी गुजरात में अब तक की अपनी सबसे तगड़ी चुनावी चुनौती का सामना कर रही है। बीजेपी की शनिवार को राज्य इकाई की कोर कमिटी की बैठक होने जा रही है। ये बैठक गांधीनगर में होने वाली है। इस बैठक में आने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। इस मीटिंग में पार्टी के सभी पर्यवेक्षक शामिल होंगे। हर एक जिले के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। माना जा रहा है एक विधानसभा के लिए पार्टी 2 से 3 विकल्पों को शॉर्ट लिस्ट कर सकती है। इसके बाद नई दिल्ली स्थित 11 अशोक रोड इस सूची को भेजा जाएगा, जहां आखिरी सूची अमित शाह की निगहबानी में तैयार की जाएगी।

गुजरात। किसानों को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज

EC ने तोड़ी चुप्पी

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हिमाचल प्रदेश के साथ न करने को लेकर आलोचना का सामना कर रहे चुनाव आयोग ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि जो फैसला लिया गया है, आयोग उसी के साथ जाएगा। आयुक्त ने कहा कि गुजरात चुनाव की तारीखों को ऐलान नहीं किया गया क्योंकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले हो जाए इसलिए आयोग ने इस बात को भी स्वीकार किया कि उसे पता था कि उसकी आलोचना होगी तारीखों का ऐलान न करने पर, लेकिन आयोग इसी के साथ आगे बढ़ेगा।

गुजरात: चुनाव आयोग से खफा हैं पी. चिदंबरम

विचार के लिए समय नहीं

ओपी रावत ने कहा कि ‘ इतना वक्त हा नहीं था कि किसी अन्य विकल्प पर विचार कर सकें। अगर हमारे पास समय होता, तो शायद हम दूसरे विकल्पों पर विचार करते.’ रावत ने कहा कि 9 और 10 अक्टूबर को हमने गुजरात का दौरा किया था। 11 को केरल और पंजाब में उपचुनाव होने वाले थे। 12 को होने वाली थी आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा।

विकास के मुद्दे से भागती है कांग्रेस :पीएम मोदी

चिदंबरम पर टिप्पणी से इंकार

चुनाव आयुक्त ने पी. चिदंबरम के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया, जिसमें पी. चिदंबरम ने कहा था कि गुजरात सरकार की सभी रियायतें और मुफ्त घोषणाओं के बाद चुनाव आयोग अपनी विस्तारित छुट्टी से लौटेगा। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अधिकृत किया है कि वह अपनी गुजरात में अंतिम चुनावी रैली की तारीखों की घोषणा करें।”

सुषमा स्वराज ने दिया राहुल गांधी को करारा जबाव



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xVAnu4

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop