धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर फरार हुए बदमाश - Khabar NonStop
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक किसान को बंधक बनाकर उसकी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली और आराम से फरार हो गए। किसी तरह किसान ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है मामला
मामला पीलीभीत-पूरनपुर हाइवे पर स्थित गजरौला थाना क्षेत्र के गड़ारेंज का है। जहां माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव कटपुरा का निवासी किसान दर्शन सिंह (50 वर्ष) ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भरकर मंडी बेचने जा रहा था। तभी गड़ारेंज के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर दर्शन सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया। तभी पीछे से बदमाशों के 5-6 साथी और आ गए।
घर में घुसकर डकैती की कोशिश, पकड़े जाने के डर से भागे बदमाश
इसके बाद बदमाशों ने दर्शन सिंह को उन्हीं की पगड़ी से बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया और खुद धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद किसी तरह किसान थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अधिवक्ता करेगें तहसीलदारों के विरुद्ध प्रदर्शन
सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छल का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zOls28
Comments
Post a Comment