घायल फौजी को देखकर नवजोत सिंह सिद्धू का ये था रिएक्शन - Khabar NonStop
अमृतसर। पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार सिद्धू का जिक्र उनकी इंसानियत के लिए हो रहा है। बता दें कि सड़क पर घायल अवस्था में तड़पते फौजी को देखकर सिद्धू ने ना सिर्फ अपना काफिला रोका, ब्लकि घायल फौजी को अस्पताल मे दाखिल भी कराया।
क्या है मामला
दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू अपने लाव-लश्कर के साथ अमृतसर से अबोहर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सारागढ़ी गुरुद्वारे के पास सिद्धू ने एक फौजी को सड़क पर घायल अवस्था में पड़े देखा। जिस पर सिद्धू ने अपने काफिले को रुकने का आदेश दिया और तुरंत घायल जवान के पास पहुंच गए। पता चला कि जवान की मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया है। इस हादसे में जवान बुरी तरह से घायल हो गया।
इसके बाद सिद्धू ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों को उसकी सही तरह से देखभाल करने का आदेश दिया। इसके बाद सिद्धू और उनका काफिला अबोहर के लिए रवाना हुआ।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yQXDql
Comments
Post a Comment