क्रिकेटर युसूफ पठान ने दिवाली पर किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे तारीफ - Khabar NonStop
नई दिल्ली। पूरे देश में दिवाली का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाई दे रहे हैं। वैसे तो हमारे देश के क्रिकेटर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को दिवाली की बधाइयां देने से साथ-साथ सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील भी कर रहे हैं। वहीं ऐसे माहौल में हमारे देश के जाने माने क्रिकेटर युसूफ पठान ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
इस क्रिकेट खिलाडी पर है माँ लक्ष्मी की कृपा, विराट भी हैं पीछे
युसूफ ने जवानों को खिलाई मिठाई
क्रिकेटर युसूफ पठान ने अपने घरों से दूर रहकर हमारी सुरक्षा में जुटे जवानों के साथ होली मनाई। युसूफ ने इन जवानों के संग दिवाली की खुशियों को साझा किया है। अगर देश के सभी लोग युसूफ की तरह सोच रखें तो अपने घरों से दूर रहते हुए देश सेवा में तत्पर हमारे देश के जवान कभी भी त्योहारों पर घर की कमी नहीं महसूस करेंगे।
हार्दिक पंड्या ने खिलाड़ियों से बदला लेने की दी धमकी, देखें विडियो
दरअसल क्रिकेटर युसूफ पठान अपने घर बड़ौदा जा रहे थे। बड़ौदा एअरपोर्ट पर युसूफ ने एक तरफ लोगों को हाथों में मिठाई और उपहार के डिब्बे लेकर अपने घर जाते हुए देखा और वहीं एअरपोर्ट पर हमारी सुरक्षा में तैनात जवानों को अपनी ड्यूटी करते हुए। एयरपोर्ट पर यह नजारा देखकर यूसुफ ने हवाईअड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों को मिठाई खिलाई। जवानों ने भी यूसुफ पठान को अपने हाथों से मिठाई खिलाई।
टेस्ट के बेस्ट वनडे में करेंगे रेस्ट!
तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया
क्रिकेटर यूसुफ पठान ने इन लम्हें की तस्वीरों को टि्वटर पर शेयर भी किया। उन्होनें तस्वीरों को शेयर लरते हुए लिखा, “त्योहार के दिन भी काम करने वाले जवानों को सलाम करता हूं। मैंने दिवाली के अवसर पर बड़ौदा हवाई अड्डे पर जवानों के साथ मिठाई का आदान-प्रदान किया।
Salute to the #jawans who are working even on the festival day. We exchanged sweets at the Baroda airport on the occassion of Diwali. #HappyDiwali http://pic.twitter.com/mtkdsEfNpA
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) October 18, 2017
युसूफ के इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। कुछ लोगों ने उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं तो कुछ ने उनके इस काम की तारीफ की।
@TheRSS_Piyussh हम महफुज घरों में दिया जलाते, क्योंकि हिंद के रक्षक झेल रहें हैं गोली । शाने-ये-हिंद की तुमसे है। ????
— dharmatma (@dharmatma47) October 18, 2017
Big salute..
Massive Respect..????????— Gautian Pallavi ???????? (@mspallaviyadav) October 18, 2017
Kudos ???? ???? to Yusuf Bhai for taking special care about #jawans !!
They feel happy !!#BarodaMan #BarodaAirport #PathanBrothersMania ????????✌️????
— Phani teja ???????? (@phani98495) October 18, 2017
इस भारतीय क्रिकेटर के घर पर हुआ हमला व फायरिंग
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kZY5PG
Comments
Post a Comment