पूरी दुनिया में यमराज का अकेला मंदिर, आज लोग करेंगे स्नान - Khabar NonStop
मथुरा। भाई-बहन के प्यार का त्यौहार कहा जाने वाला भैया-दूज पूरी दुनिया में बड़ी हर्षोल्लास से मनाया जाता है और इससे भाई-बहन के प्रेम को एक नया आयाम मिलता है। इस दिन मथुरा में यमुना-तट पर एक विशेष स्नान का आयोजन किया जाता है, जिसे यम्-द्वितीया स्नान कहते है। इस विशेष स्नान में एक-साथ शामिल हो भाई-बहन मोक्ष प्राप्ति की कामना करते है।
गंदगी से बदहाल है ” कृष्ण की नगरी”
यमराज ने दिया था वरदान
यमराज जिसके नाम से सभी की रूह कांप उठती है और मौत का डर सताने लगता है। लेकिन आज ये सभी भाई-बहन उसी यमराज की पूजा करते है। मौका होता है यम्-द्वितीया का, जिसे भैया-दूज भी कहा जाता है। इस दिन मथुरा के विश्राम घाट पर एक विशेष स्नान होता है, जिसमे लाखों भाई-बहन एक साथ मिलकर यमुना के जल में स्नान करते है और घाट पर ही स्थित यमुना-यमराज मंदिर में पूजा कर मोक्ष-प्राप्ति की कामना करते है। इस स्नान की मान्यता है कि जब सूर्य पुत्र यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने यहाँ आये तो यमुना जी ने उनका खूब आदर-सत्कार किया और दोनों ने इसी विश्राम घाट पर स्नान किया था इससे प्रसन्न हो यमराज ने अपनी बहन से वरदान माँगने को कहा तो यमुना जी ने वरदान माँगा कि इस दिन इस घाट पर जो भाई-बहन मेरे जल से स्नान करेंगे, उनके सारे पाप दूर होकर उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी।
योगी राज में भी यमुना का वही हाल, कब बदलेगी यमुना की सूरत ?
पूरी दुनिया में यमराज का अकेला मंदिर
पूरी दुनिया में यमराज का एक मात्र मंदिर है जो मथुरा के विश्राम घाट पर है और स्नान के बाद सभी भाई-बहन इस मंदिर में यमराज की पूजा कर अपने पापों का प्रायश्चित करते है। यही वजह है कि मोक्ष प्राप्ति की कामना के साथ यहाँ देश-विदेश से लाखों भाई-बहन आज के दिन स्नान करने पहुंचते है। सुबह चार बजे से शुरू होने वाला यम्-द्वितीया स्नान देर शाम तक चलता है।
मथुरा पुलिस 5 लाख की शराब पकड़ने में सफल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yX69a6
Comments
Post a Comment