बीजेपी नेता लगा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता - Khabar NonStop
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में स्वच्छता मिशन का संदेश दे रहे हैं, लेकिन बीजेपी नेता ही इस स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। वाकया अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय का है। यहां बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह किसी काम से आये हुए थे। इस दौरान मुंह में पान मसाला चबा रहे थे। जब मीडिया से बात करने की बात आई तो उन्होंने एसएसपी कार्यालय के दीवार पर थूक दिया और मीडिया से बात करने लगे। ये नजारा कैमरे में कैद हो गया। जब मीडिया ने इस बाबत उनसे सवाल पूछा तो वे मुकरने लगे। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा नहीं किया है जिसपर सभी लोग हंसने लगे क्योंकि हर किसी ने अपनी आंखों से उन्हें गंदगी फैलाते हुए देखा।
17 दिन बाद कब्रगाह से निकाल कर शव का पोस्टमॉर्टम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kELAJj
Comments
Post a Comment