sss

; //]]>

ऑनलाइन शॉपिंग से व्यपारियों को उठाना पड़ रहा है नुकसान - Khabar NonStop

Bareilly

बरेली-रोशनी के पर्व दीपावली के आने का इंतज़ार हर किसी को रहता है, आम हो खास सभी त्यौहार के मद्देनज़र खरीददारी करते हैं। इस बार लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग का बेहद क्रेज है, लेकिन ऑनलाइन क्रेज के चलते बरेली के व्यापारी बेहद निराश हैं। उनका कहना है ऑनलाइन शॉपिंग के चलते उन्हें इस बार रिटेलर को लाखों करोड़ो का नुकसान होने जा रहा है।

Bareilly

यह दीवाली तो और ज्यादा भयानक काली होगी!

ऑनलाइन शॉपिंग ऑफ लाइन शॉपिंग से सस्ती

दीवाली के त्यौहार के आने का थोड़ा ही समय बचा है ऐसे में व्यापरियों ने ग्राहक के आने का इंतज़ार करना शुरू कर दिया है। मोबाइल शॉप के साथ सभी इलेक्ट्रॉनिक शॉप की दुकाने नए माल और लुभाने ऑफर से सज गई है। व्यापारी किसी भी हालत में अपने ग्राहक को बिना ख़रीदे जाने नहीं देना चाहता हैं, लेकिन इस बार व्यापारियों की खुशियों पर ऑनलाइन शॉपिंग ने ग्रहण लगा दिया है। ग्राहक पैसे और समय बचत और बड़े ब्रांड चाहने की चाहत में ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं जिसके चलते देशभर के व्यपारियों को 30 से 40 प्रतिशत का घाटा उठाना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि, ऑनलाइन शॉपिंग ने उनकी जिंदगी को आसान बनाया है, किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए बस आर्डर करना पड़ता और कुछ ही समय में मनपसंद वस्तु कम दाम में उन्हें उपलब्ध हो जाती है। ग्राहक भी कहते हैं कि, ऑफ लाइन खरीदने के मुकाबले में यहाँ खरीद सस्ती होती है। विदेशी कंपनियों ने अपने व्यापार को और लोकप्रिय बनाने के लिए कम मुनाफे में मोबाइल, टीवी के साथ अन्य घरेलू वस्तुवें उपलब्ध कराइ हैं। देश में आज अमेज़न, फिलिपकार्ट , के साथ तमाम कंपनियां मौजूद हैं। व्यापारियों को ऑनलाइन शॉपिंग के संबंध में कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग ऑफ लाइन शॉपिंग से सस्ती है जिसके चलते लोग ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ रहे हैं वहीं, देश के छोटे व्यापारियों को बड़ा नुक्सान उठाना पड़ता है।

ऑनलाइन शॉपिंग से विदेशियों कम्पनियों को करोड़ो रुपए का फायदा हो रहा है वहीं, देश के छोटी पूंजी के दूकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, अब देखना होगा सरकार घरेलु रिटेलरों को अच्छे मुनाफे के साथ कैसे जिन्दा रख पाती है।

खाद्य विभाग टीम ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hJDSsG

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop