sss

; //]]>

उत्तराखंडः पुराने वेतनमान ले रहे कर्मियों को दिवाली का तोहफा - Khabar NonStop

Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में पुराने वेतनमान मे कार्य कर रहे 10 हजार से ज्यादा कर्मियों और पेंशनधारियों को भी अब बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने मंहगाई भत्ते को 245 फीसदी से बढ़ाकर 264 फीसदी कर दिया है। यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2017 से लागू होगा और यह भत्ता 1 सितंबर से नकद मिलेगा। इस संबंध में वित्त प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किया है।

इस दिन हो सकती है तेल कि किल्लत, बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

राज्य सरकार के साथ ही स्थानीय निकायों, सहयताप्राप्त शिक्षण संस्थानों, सरकारी विश्वविद्यालय और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में ऐसे कार्मिकों की संख्या काफी है जो अभी भी अपुनरीक्षित वेतन के तौर पर पुराना वेतनमान ले रहे हैं। इन कर्मियों का वेतन पांचवें और छठे वेतनमान के अनुसार संशोधित नहीं हुआ है। इस वजह से इन्हें सातवें वेतनमान के दायरे में नहीं लाया जा सका है।

वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थ यात्रा के लिए दीनदयाल योजना शुरू

आदेश के मुताबिक महंगाई भत्ता दो चरणों में बढ़ाया गया है। पहले चरण में मूल वेतन का 245 फीसदी से बढ़ाकर 256 फीसदी किया गया है। जो 1 जुलाई 2016 से लागू होगा। वहीं दूसरे चरण में महंगाई भत्ता 256 फीसदी से बढ़ाकर 264 फीसदी किया गया है जो 1 जनवरी 2017 से लागू किया जाएगा। आदेश के अनुसार 1 जुलाई 2016 से 31 अगस्त 2017 तक का महंगाई भत्ता कर्मियों के भविष्य निधि खाते में जमा होगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gfecYj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop