‘युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति भूल रही है’ – रजनीकांत - Khabar NonStop
मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने देश के भविष्य को लेकर आज के युवा पीढ़ी की चिंता की सराहना की है। सुपरस्टार रजनीकांत का कहना है कि ‘संस्कृति और परंपरा को लेकर युवाओं की बेरुखी उन्हें रास नहीं आ रही।’ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘2.0’ का संगीत जारी करने दुबई पहुंचे 66 वर्षीय एक्टर ने कहा कि ‘जीवन में खुश रहने के लिए लोगों के अपनी जड़ों से जुड़े रहना महत्वपूर्ण है।
जब आसमान से उतरा फिल्म ‘2.0’ का पोस्टर देखते रह गए लोग
इसी कड़ी में रजनीकांत ने आगे कहा, ‘‘आजकल हर कोई अपनी मातृभूमि और मातृभाषा से प्यार करता है। मुझे युवा पीढ़ी का यह पहलू पसंद है। लेकिन वे धीरे-धीरे हमारी परंपरा और संस्कृति को भूल रहे हैं। अगर आप वास्तव में अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो हमेशा अपनी जड़ों को याद रखें।’’
रिस बीच रजनीकांत ने जीवन में सफल होने के लिए टिप्स दिए और कहा कि जिंदगी में मिले अवसरों का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। इसी से आपकी छमता का पता चलता है। बता दें कि फिल्म ‘2.0’ का डायरेक्शन शंकर ने किया है। जो अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xvDF2P
Comments
Post a Comment