“किसी भी वक्त हो सकता है परमाणु युद्ध” - Khabar NonStop
नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अमेरिका और साउथ कोरिया के पेनिनसुला में जारी नेवल अभ्यास ने इस तनाव को काफी बढ़ा दिया है। जिसके बाद नॉर्थ कोरिया ने धमकी दी है कि परमाणु युद्ध किसी भी वक्त हो सकता है।
अमेरिका मिसाइलों की जद में
संयुक्त राष्ट्र में नॉर्थ कोरिया के राजदूत किम इन रियोंग ने एक बयान जारी कर कहा है कि नॉर्थ कोरिया पूरी तरह से परमाणु शक्ति संपन्न देश है। अमेरिका को धमकी देते हुए रियोंग ने कहा कि पूरा अमेरिका नॉर्थ कोरिया की मिसाइलों की जद में है। हालांकि नॉर्थ कोरिया के राजदूत रियोंग ने यह भी कहा कि नॉर्थ कोरिया एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति है।
हिलेरी क्लिंटन ने पुतिन को बताया अमेरिका के लिए ‘खतरा’
अन्य देश भी निशाने पर
बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने धमकी देते हुए यह भी कहा है कि जो भी देश अमेरिका का सहयोग करेंगे, वो भी नॉर्थ कोरिया के निशाने पर होंगे। लेकिन जो देश अमेरिका का सहयोग नहीं करते हैं, उन्हें कोई खतरा नहीं है।
पहला बम गिरने तक अमेरिका नार्थ कोरिया से करेगा बातचीत
ट्रंप भी गुस्से में
अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव को किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप की तीखी बयानबाजी के कारण भी बढ़ावा मिला है। जहां उत्तर कोरिया बार-बार अमेरिका को परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार नॉर्थ कोरिया के तानाशाह को भड़काने में लगे हैं।
रुस चिंतित
इस पूरे घटनाक्रम पर रूस ने चिंता जाहिर की है। अमेरिका द्वारा साउथ कोरिया के साथ नेवल अभ्यास पर रुस ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका और नॉर्थ कोरिया दोनों को ही मौजूदा स्थिति से कदम पीछे खींचने चाहिए, ताकि युद्ध के हालात ना बनने पाएं। बता दें कि रुस के नॉर्थ कोरिया में राजदूत एलेक्जेंडर मातसेगोरा का कहना है कि “मौजूदा स्थिति भयानक तबाही की ओर साफ इशारा कर रही है।”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ytMg9k
Comments
Post a Comment