sss

; //]]>

आमिर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ भी होगी चीन में रिलीज - Khabar NonStop

secret superstar
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्टर आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पिछले एक हफ्ते में अच्छा रिस्पोंस मिला है। ऐसे में आमिर खान का मन है कि वह इस फिल्म को चीन में रिलीज करें। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसकी योजना भी बना ली है।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से कितनी आगे है ‘गोलमाल अगेन’, जानें कलेक्शन

इस बारे में आमिर खान ने कहा, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ निश्चिति रूप से अगले एक या दो महीने में चीन में रिलीज की जायेगी। हम इसी पर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि उनकी पिछली फिल्म ‘पीके’ और ‘दंगल’ को भी चीन में सफलता मिली है उसी के बाद आमिर चीन में बॉलीवुड का लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं।

secret superstar

आपको बता दें फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार’ में आमिर खान के अलावा कश्मीर की जायरा वसीम भी लीड रोल में हैं। जायरा ने इस फिल्म में इंसिया नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जिसका सपना एक सिंगर बनने का है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म लगभग 15 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gKFPow

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop