sss

; //]]>

कश्मीर में बातचीत समय की बर्बादीः फारुख अब्दुल्ला - Khabar NonStop

Farooq Abdullah

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कश्मीर में केन्द्र की बातचीत की कोशिशों को समय की बर्बादी करार दिया है। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि “केन्द्र सरकार कश्मीर मामले में पूरी तरह से फेल रही है, इसीलिए अब बातचीत करना चाहती है। लेकिन यह सिर्फ समय की बर्बादी है।”

‘संसद में हो बहस’

बता दें कि केन्द्र सरकार ने ऐलान किया है कि वह कश्मीर में बातचीत के लिए तैयार है। इस मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि “सरकार को सबसे पहले पूर्व के वार्ताकारों की रिपोर्ट संसद में पेश करनी चाहिए और उसके बाद कश्मीर मुद्दे पर संसद में बहस होनी चाहिए।” जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस आज भी अपनी बात पर कायम है कि “कश्मीर मुद्दा एक राजनैतिक मुद्दा है और इसे राजनैतिक तौर पर ही सुलझाया जा सकता है।”

कश्मीर में फिर शुरु होगा बातचीत का दौर

भाजपा सरकार हुई फेल

फारुख अब्दुल्ला ने कश्मीर पर मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों को पूरी तरह से फेल बताया है। अब्दुल्ला ने कहा कि “सरकार के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कश्मीर के लोगों को दबाकर कश्मीर समस्या का हल करना चाहा था, लेकिन कश्मीर के लोग जितना दबेंगे, उतना ही मजबूत होकर उभरेंगे।” उन्होंने कहा कि जब सरकार के सभी पैंतरे फेल हो गए हैं तो वह बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन यह सिर्फ वक्त की बर्बादी है।

पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन की सीमा पर गोलीबारी

बता दें कि सरकार ने पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा को वार्ताकार नियुक्त किया है। दिनेश्वर शर्मा को सरकार ने पूरी आजादी दी है कि वह कश्मीर में किसी से भी बातचीत कर सकते हैं। हालांकि कश्मीर मसले पर रिपोर्ट पेश करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। ऐसे में इसमें वक्त लग सकता है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKuizA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop