sss

; //]]>

चीन सीमा पर सुरक्षा बढ़ा रही सरकार, ये भी है प्लान - Khabar NonStop

China

नई दिल्ली। चीन के साथ हाल ही में डोकलाम विवाद के बाद भारत चीन को लेकर सतर्कता बरत रहा है। यही कारण है कि सरकार ने चीन सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का इंतजाम किया है। बता दें कि सरकार चीन सीमा पर 50 नई पोस्ट बनाने का विचार कर रही है।

चीनी भाषा सीखने पर भी जोर

इतना ही नहीं सरकार चीन सीमा पर तैनात ITBP के जवानों और अफसरों को बुनियादी चीनी भाषा सीखाने पर भी विचार कर रही है। गौरतलब है कि चीन सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चीन बॉर्डर पर 25 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बॉर्डर पोस्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा सके।

गृह मंत्रालय का कहना है कि चीन सीमा पर तनातनी के वक्त भारतीय जवानों को चीनी भाषा की समझ काफी फायदेमंद होगी। वहीं बॉर्डर पोस्ट के निर्माण में भी तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। अगर ये बदलाव सफल रहे तो सभी बॉर्डर पोस्ट में इनका इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं सुरक्षाबलों में कम्यूनिकेशन नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए जी-सैट उपग्रह का इस्तेमाल किया जा रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y2YFgZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop