sss

; //]]>

एसएसपी मंजिल सैनी का फूंका पुतला - Khabar NonStop

Manzil Saini,

मेरठ। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का विरोध करना वकीलों को खासा भारी पड़ा था। मोर्चा संभाले पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों पर जमकर लाठी बरसाई थी, लेकिन वकील वहां से हटने के लिए तैयार नहीं थे। अधिवक्ताओं के हंगामे को देखते हुए यूं तो पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे लेकिन अधिवक्ताओं की नारेबाजी और उनके हंगामे के बाद एसएसपी मंजिल सैनी भी पूरी फॉर्म में नजर आईं थीं।

ओवैसी पर बरसे विधायक संगीत सोम

वहीं मजबूरन उन्हें लाठी चार्ज का आदेश देने पड़ा था, जिसका वकीलों ने विरोध भी किया था। वकीलों को थाने भेज दिया गया था तभी से वकील गुस्से में थे। सोमवार को कहचरी खुलनी थी लेकिन अधिवक्ता लाठीचार्ज के विरोध में कार्य से विरत रहे थे । गुस्साएं अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर एसएसपी मंजिल सैनी का पुतला फूंका और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने नारा दिया कि एसएसपी हटाओ मेरठ बचाओ। अधिवक्ताओं की मांग है कि एसएसपी का मेरठ से ट्रांसफर किया जाए, अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बार वो आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

खाद्य विभाग टीम ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष देवगण शर्मा का कहना है कि एसएसपी मंजिल सैनी ने निहत्थे वकीलों पर लाठीचार्ज किया है, जिसके विरोध में आज हमने उनका पुतला फूंका है और अगर उनका निलंबन नहीं किया गया था तो फिर हम कल को एसएसपी ऑफिस पर जाकर उनका पुतला फूकेंगें।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ykx27c

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop