ड्रग्स सप्लाई के लिए पाकिस्तान ने निकाला नायाब तरीका - Khabar NonStop
चंडीगढ़। पाकिस्तान लंबे समय से पंजाब में नशे की खेप भेजकर यहां की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश रच रहा है। जिसे देखते हुए बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी काफी बढ़ा दी थी, लेकिन अब पाकिस्तान ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। दरअसल पाकिस्तान अब पानी के रास्ते पंजाब में नशे की खेप भेज रहा है। जिसका खुलासा हाल ही में एक तस्कर ने किया है।
नायाब तरीका निकाला
बता दें कि बीएसएफ मौजूदा समय में सीमा पर काफी सख्ती बरत रही है। जवानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही यूएवी, लेजर वॉल्स और थर्मल इमेजर्स से सीमा की सुरक्षा की जा रही है। लेकिन पाकिस्तान ने अब नशे की तस्करी का नया तरीका निकाला है। ‘नवभारत टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान गोताखोरों की मदद से नशे की खेप पंजाब भेज रहा है। परेशानी की बात है कि ये प्रशिक्षित गोताखोर हैं जो सुरक्षाबलों की नजरों में आए बिना ही अपना काम करके चले जाते हैं।
बीएसएफ की चुनौती बढ़ी
पाकिस्तान की इस नयी चाल के बाद बीएसएफ की चुनौती बढ़ गई है। बता दें कि बीएसएफ पंजाब में कुल 553 किमी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है। इसमें से 518 किमी स्थल और 33 किमी जलीय इलाका है। आधुनिक तकनीक और मुस्तैदी के कारण स्थलीय इलाका तो करीब करीब सुरक्षित है, लेकिन अब जलीय इलाके की सुरक्षा बीएसएफ के लिए चुनौती बन गई है। बता दें कि पाकिस्तान पिछले कुछ सालों में कई सौ करोड़ रुपए की नशे की खेप भारत भेज चुका है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xyjpg7
Comments
Post a Comment