“कश्मीर में हिंसा और अस्थिरता का दौर खत्म होना चाहिए” - Khabar NonStop
जम्मू। जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी ने आज विजनरी नेता पंडित प्रेम नाथ डोगरा को उनके 134वें जन्मदिन पर याद किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह भी मौजूद रहे।
इस दौरान निर्मल सिंह ने कहा कि डॉ. प्रेम नाथ डोगरा ने देश और जम्मू कश्मीर की राजनीति में बड़ा योगदान दिया। वहीं जम्मू कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के उस कदम की भी सराहना की है, जिसमें सरकार ने कश्मीर में बातचीत की पहल की है। इस पर बोलते हुए डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही कश्मीर के लोगों से बातचीत के प्रयास करती रही है। अब पीएम मोदी भी उसी परिपाटी पर चल रहे हैं।
डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि अब कश्मीर के लोगों की जिन्दगी से अनिश्चितता के बादल छंटने चाहिए और हिंसा बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से कश्मीर में शांति की पक्षधर रही है। इस कार्यक्रम के दौरान SC, ST, OBC विकास कॉर्पोरेशन के बलबीर राम, डॉ. दरक्शन आंद्राबी, अल्ताफ ठाकुर, कश्मीरी आरिफ राजा जैसे गणमान्य लोग उपस्थित थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKV3E5
Comments
Post a Comment