sss

; //]]>

भाई दूज त्योहार पर ट्रेन में मौत का सफर - Khabar NonStop

Bhaiyaduj

अलीगढ़ –पंच दिवस दिवाली के आखिरी दिन भाई बहन के त्योहार भाईदूज के चलते घर पर जल्दी पहुंचना था। इस जल्दबाजी में लोग अपनी जान की फ़िक्र नहीं करते हैं। ऐसा ही कुछ अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली ईएमयू, एचएडी, दिल्ली कानपुर पैसेंजर ट्रेन की छतों पर लोग जान को दाव पर लगाकर मौत का सफर कर रहे हैं। इस दृश्य ने रेलवे की व्यस्थाओंं की पोल भी खोल के रख दी है।

घर पहुँचने की जल्दी में जान को खतरा 

भैयादूज पर यमुना में डूबे भाई-बहन

दरअसल, यह तस्वीर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की है जिसमें हजारों की तादात में प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं तभी ट्रेन भी अपने निर्धारित प्लेटफॉर्म पर आ जाती है। लोग ट्रेन की छत पर बैठकर सफर कर रहे हैं। ट्रेन की छत से कुछ फुट ऊंचाई पर ही पावर लाइन गुजर रही है। लेकिन शायद ही इस बात की, किसी को चिंता होगी। भीड़ इस कदर होती है कि जिसको जहाँ से जगह मिलती है वह वहां से ही ट्रेन के अंदर प्रवेश करने की कोशिश में रहता है। प्लेटफॉर्म के अलावा ट्रेन के अंदर भी जमकर भीड़ भरी हुई आती है लोगों को पूरे सफर में बैठना तो छोड़ों खड़े होने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है। लेकिन क्या करें घर पर समय से जो पहुँचना है इसी वजह से सफर के दौरान अपनी जान की फ़िक्र ना करते हुए इस तरह लोग सफर करने को मजबूर है। इन तस्वीरों से रेलवे की पोल खुल चुकी है कि व्यवस्था कितनी चुस्त-दुरुस्त रखी गई हैं भाईदूज के त्यौहार पर। इस सम्बन्ध में सफर कर रहे महिला यात्रीयों से जानकारी की गई तो उसका कहना था कि ट्रेनें लेट चलती हैं और यह ट्रेन समय से पहुँचा देती है। लोगों का कहना है कि ट्रेन की व्यस्था बिल्कुल खराब है इस ओर रेलवे प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है बस सफर महंगा होता जा रहा है।

आरपीएफ के जवान ने दी हिदायत 

वहीं, आरपीएफ के जवान ट्रेन के करीब पहुंचकर लोगों को हिदायत दे रहे हैं कि सफर इस तरह ना करें और ना ही लाइन पार करें, महिला बोगियों में जाकर कई पुरुष सवारियों को उसमे से उतारा और दण्ड दिया। इस सम्बन्ध में जब आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि यात्री अपने सफर को सफल बनायें छत पर सफर ना करें। मुंबई में हुए हादसे के बाद से यात्रियों को और भी अच्छे से समझाया जाता है जिससे की यात्री अपने घर सही सलामत पहुँच सके।

गोवर्धन पूजा को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस तैनात



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yYMfvy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop