मेरठः मेडिकल लैब का निरीक्षण - Khabar NonStop
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में मलेरिया विभाग के ज्वांइट डायरेक्टर डॉ ए.के. शर्मा और सीएमओ डॉ राजकुमार ने माइक्रोबायोलॉजी लेब का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर ज्वांइट डायरेक्टर डा. ए.के. शर्मा ने माइक्रोबायोलॉजी विभागध्यक्ष डॉ अमित गर्ग से मलेरिया व डेंगू की जांच की जानकारी ली। और सही समय पर मलेरिया और डेंगू की जांच के निर्देश दिए। ज्वांइट डायरेक्टर डॉ ए.के. शर्मा ने बताया कि मलेरिया और डेंगू पर निंयत्रण के लिए सरकारी जांच केंद्रो का निरीक्षण किया जा रहा है।
राइडिंग में एशियन गेम्स के पहले ट्रायल में चूके राइडर्स
उधर, मेडिकल कॉलेज की लैब का निरीक्षण करने के बाद मलेरिया विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ ए.के.शर्मा ने सीएमओ डॉ राजकुमार के साथ जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और यहां की पैथोलॉजी लैब देखी। काफी देर तक ज्वाइंट डायरेक्टर लैब में रहे और तमाम जानकारियां देखीं। इस दौरान जिला अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराया, जिसमें ये पूरा रिकॉर्ड था कि कितने लोगों के सेंपल जांच के लिए आए और कितने मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मलेरिया विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डा.ए.के.शर्मा ने सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
टीईटी की पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई संपन्न
डेंगू के बढ़ते आंकड़ों की गूंज लखनउ तक भी पहुंच गई है और इसी को लेकर मलेरिया विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ ए.के.शर्मा मेरठ पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरा रिकॉर्ड भी तलब किया, जिसमें डेंगू और चिकनगुनिया की कितने सेंपल जांच के लिए आए और कितने मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। उन्होंने लैब के एचओडी डॉ अमित गर्ग से तमाम जानकारियां भी हासिल की। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ राजकुमार और मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yleljC
Comments
Post a Comment