मंत्री के सामने ही विधायक ने की बुजुर्ग से धक्का-मुक्की - Khabar NonStop
अलीगढ़। हमारे जनप्रतिनिधियों में जनता को लेकर सम्मान अब बीते दिनों की बात हो गई है। अब तो हालात ये हैं कि नेता खुलेआम लोगों को हड़काते दिख जाते हैं। ऐसा ही नजारा अलीगढ़ में देखने को मिला, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मंत्री सुरेश खन्ना से अपनी किसी शिकायत को लेकर मिलने का इंतजार कर रहा था, तभी विधायक संजीव राजा ने बुजुर्ग को डांट दिया और धक्का देकर भगा दिया।
क्या है मामला
दरअसल बीजेपी के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कल अलीगढ़ में कई योजना के अंतर्गत शिलान्यास और लोकार्पण करने आये हुए थे। वह कार्यक्रम को खत्म करके अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। जहाँ पर काफी तादात में कार्यकर्ता और अन्य लोग उनके अभिवादन के लिए खड़े हुए थे। जिनके बीच में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी किसी शिकायत को लेकर मंत्री से मिलने का इंतजार कर रहा था। वह जैसे ही मंत्री से मिलने के लिए नजदीक पहुंचा तो बीजेपी के शहर विधायक संजीव राजा और कोल विधायक अनिल पारासर ने बुजुर्ग मनवीर सिंह को धक्के मारकर वहां से भगा दिया।
‘अब नेताओं को देखते ही खड़े हो जाएंगे अफसर’
वहीं जब मंत्री सुरेश खन्ना से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम लोग कानून के पाबंद है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। बता दें कि ये दोनों विधायक वही हैं जो हाल ही में भ्रूण परीक्षण के आरोपी डॉक्टर की थाने में पैरवी करने पहुंचे थे।
भाभी ने देवर पर लगाया रेप के प्रयास का आरोप, दी तहरीर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gUSOVc
Comments
Post a Comment