गुजरात। चुनाव से पहले नौकरी और सब्सिडी का तोहफा - Khabar NonStop
गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने नई गारमेंट इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी का ऐलान किया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही सरकार राज्य में रोजगार बढ़ाने के लिए जीआईडीसी के 16 नए इंडस्ट्रियल एस्टेट का निर्माण करवाएगी, जिससे लगभग 1 लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।
Video, आदिवासियों संग राहुल गांधी थिरके
महिलाओं और पुरुषों को सब्सिडी
सरकार की नई गारमेंट एंड अपेरल नीति के तहत सरकार गारमेंट बनाने वाली महिलाओं को 4000 और पुरुषों को 3500 रुपए सब्सिडी देगी। कर्मचारियों को 5 साल तक सरकार की तरफ से ये सब्सिडी मिलेगा। सरकार राज्य की कॉटन की फसल का पूरी तरह उपयोग करने के लिए फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फेब्रिक, फेब्रिक टू फैशन, फैशन टू फॉरेन पर भी मंजूरी दे दी है।
Happy to state that the Government of Gujarat has announced new Garment & Apparel policy.
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) October 11, 2017
सीएम रूपाणी ने एक प्रेस कांफ्रेंस ने में कहा कि ‘गुजरात देश में सबसे ज्यादा कॉटन का उत्पादन करता है। अब तक हम दूसरे राज्यों को निर्यात करते रहे हैं लेकिन अब हमें अपने राज्य के उद्यमियों को ही इस दिशा में कदम बढ़ाने को प्रोत्साहित करना होगा।’
Video, आदिवासियों संग राहुल गांधी थिरके
The State will have 16 new GIDCs for small businesses. It will help boost ecosystems for small businesses.
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) October 11, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wMKnkL
Comments
Post a Comment