नानी के साथ ‘प्ले डेट’ पर हैं तैमूर, देखें तस्वीरें - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड के करोड़ों फैन्स पर अगर सर्वे किया जाए कि उनका फेवरेट स्टार किड कौन है तो इसमें कोई भी शक नहीं है सभी की जुबां पर सैफ और करीना के बेटे तैमूर का ही नाम होगा। बता दें कि बॉलीवुड सिलेब्स से भी ज्यादा जिनकी तस्वीरें वायरल होती हैं वे हैं तैमूर अली खान।
फ़िलहाल में जो तैमूर की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं उनमें तैमूर के साथ उनकी नानी बबीता नजर आ रही हैं। अब इन तस्वीरों को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि ये तैमूर अली की बेस्ट प्ले डेट है। तस्वीरों को साफ़ देखा जा सकता है कि तैमूर अपनी नानी से नजरें ही नहीं हटा पा रहे।
वहीं नानी बबीता भी तैमूर का दिल जीतने में कामयाब नजर आ रही हैं। यहाँ तक कि तैमूर को एंटरटेन करने के लिए वह उनके साथ खूब खेलती दिख रही हैं। बहरहाल नानी नाती की ये जोड़ी वाकई क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kV0w66
Comments
Post a Comment