पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच हो रही है टीईटी की परीक्षा - Khabar NonStop
मेरठ। शिक्षक बनने का सपना संजोने वाले अभ्यर्थियों के लिए आखिरकार वो पल आ ही गया जिसके लिए वो पिछले कई महीनों से दिन रात मेहनत कर रहे थे, साथ ही अपनी नौकरी को दांव पर लगाए बैठे शिक्षामित्रों के लिए भी परीक्षा का बेसब्री का इंतजार था। क्योंकि आज की परीक्षा में अगर वो पास हो जाते हैं तो उनकी नौकरी उनको मिल पांएगी।
बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का वकीलों ने किया विरोध
आपको बता दें कि, शहर में सुबह की पाली में टीईटी की परीक्षा शुरू हो चुकी है। शहर में परीक्षा के लिए 7 केंद्र बनाए गए है जंहा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही नगर मजिस्ट्रेट परीक्षा को नकल विहीन सपंन्न कराने के लिए पूरी तरह से सर्तक हैं। अभ्यर्थियों ने रात से ही शहर में डेरा डाल लिया था। अभ्यर्थियों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि वो अपनी मार्कशीट के साथ आएं लेकिन कुछ अभ्यर्थियों के पास मार्कशीट नहीं थी, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पडा।
मेरठः मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश
बता दें कि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद शुरू होगी जिसके लिए शहर में 36 केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के लिहाज से भी सभी क्रेदों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। आपको ये भी बता दें कि पहली पाली की परीक्षा के लिए 4,226 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 19,455 अभ्यर्थी पंजीकृत है। इन अभ्यर्थियों में शिक्षा मित्रों के साथ-साथ बीएड और बीटीसी वाले अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wXwm3X
Comments
Post a Comment