sss

; //]]>

जिला अस्पताल में नवजात की मौत , हंगामा - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ- जिला अस्पताल में एक नवजात की मौत के बाद डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने नर्सरी में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया गया। पीड़ित पक्ष ने डाॅक्टर व स्टाॅफ के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

अस्पताल से नवजात गायब, नहीं मिला कोई सुराग

माधवपुरम सेक्टर 3 निवासी मनोज कुमार वर्मा पटेल नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कर्मचारी है। मनोज ने बताया कि बीती 23 अक्टूबर को उसने अपनी पत्नी रश्मि को जिला अस्पताल के डफरिन में भर्ती कराया था। 24 तारीख की सुबह 5.30 बजे सिजेरियन आॅपरेशन के बाद रश्मि ने पुत्र को जन्म दिया। बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे नर्सरी में भर्ती किया गया, जहां बच्चा डाॅक्टर अमर सिंह गुजियाल की देखरेख में था। गुरुवार की सुबह करीब 4.30 बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद भड़के परिजनों ने नर्सरी के स्टाॅफ पर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

गुस्साए परिजनों ने नर्सरी में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया। काफी देर चले हंगामे के बाद मुख्य चिकित्सा अधिक्षिका मंजु मलिक ने पीड़ित परिवार से बातचीत करते हुए आरोपी डाॅक्टरों व स्टाॅफ के खिलाफ जांच करा कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। रोते-बिलखते परिजन प्रसूता को डिस्चार्ज करा नवजात के शव को अपने साथ ले गए।

जिलाधिकारी ने नवजात शिशुओं को पिलाई पोलियो ड्रॉप



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xpGwKK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop