sss

; //]]>

मेरठः सीसीएसयू छावनी में हुई तब्दील - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ। आखिरकार वहीं हुआ जिसका अंदेशा जताया जा रहा था, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचने से पहले ही अधिवक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने बैनर पोस्टर के साथ जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की, जिसके चलते सीसीएसयू को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और आरएएफ को भी यहां पर तैनात किया गया है।

क्रॉस कंट्री इवेंट में 21 मुश्किल बाधाओं से गुज़रें राइडर्स

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से वकील कोर्ट फीस वृद्धि को लेकर हंगामा कर रहे हैं और उन्होंने पहले ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के मेरठ आगमन का विरोध करने की बात कही थी। दरअसल, राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी सीसीएसयू के ऑडिटोरियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं।

मेरठः मिलावटखोर कर रहे हैं सेहत से खिलवाड़

दरअसल अधिवक्ता राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का विरोध इसीलिए कर रहे हैं कि, क्योंकि उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग का विरोध किया था। जबकि पिछले कई सालों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग की जा रही है, जिसको लेकर पहले भी कई बार हंगामा हो चुका है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gkUN89

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop