sss

; //]]>

गंदगी से बदहाल है ” कृष्ण की नगरी” - Khabar NonStop

mathuraमथुरा। देश में चल रहे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के बाद भी धर्म नगरी मथुरा की स्थिति सबसे खराब नजर आ रही है। जबकि मथुरा को तीर्थ स्थल भी माना जाता है उसके बावजूद भी ना तो प्रशासन और ना ही सरकार का ध्यान इस ओर है जबकि मथुरा से सरकार में दो-दो मंत्री बैठे हैं उसके बाद भी प्रशासन सफाई को लेकर मौन बैठा हुआ है।

मथुरा पुलिस 5 लाख की शराब पकड़ने में सफल

दरअसल बीजेपी की सरकार बनने के बाद धर्मनगरी कहे जाने वाले मथुरा में जो गंदगी का आलम है वह देखने लायक है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी मथुरा की बुराई करते नजर आए शहर की बात करें तो कृष्णापुरी से द्वारिकाधीश मंदिर को जाने वाले रास्ते को देख कर लगता है कि किसी गांव में आ गए क्योंकि इस कदर गंदगी का अंबार है कि बाहर से आने वाले लोग भी नाक बंद करके चलते हैं।

mathura

वहीं लोगों से बात की गई तो लोगों ने बताया जब से मोदी और योगी सरकार बनी सिर्फ बातें ही बातें रह गई हैं सफाई के नाम पर सड़कों के नाम पर सिर्फ धोखा ही धोखा नजर आता है। जबकि मंत्री भी मथुरा से हैं उसके बावजूद भी प्रशासन को किसी का भी कोई डर नहीं है नगर पालिका से नगर निगम बनी मथुरा की स्थिति पहले से बिगड़ती नजर आ रही है। नगर पालिका जब तक थी तब तक ही ठीक था, लेकिन नगर निगम बनते ही हालात बदतर हो गए हैं।

योगी राज में भी यमुना का वही हाल, कब बदलेगी यमुना की सूरत ?

वहीं सड़कों पर घूमने वाली गौ माता किस कदर गंदगी से अपना पेट पालन कर रही हैं यह आप तस्वीर में देख सकते हैं जबकि मथुरा में कई गौशाला बनी हुई है। क्या प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी हैं या सरकार के आदेशों का पालन कर रहे हैं जबकि लोग आक्रोशित हैं और सरकार पर सीधा-सीधा आरोप लगा रहे हैं ।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yrbrtb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop