टीवी रियलिटी शो में काम करना चाहती हैं तब्बू, लेकिन… - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो की तरफ जा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू का इस बारे में कहना है कि अगर वह छोटे पर्दे का रूख करती हैं तो उन्हें यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना अच्छा लगेगा। बता दें कि तब्बू हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आयीं थीं।
गोलमाल अगेन’ ने 8 दिन में बनाये 8 रिकॉर्ड, जानें
गौरतलब है कि इस साल सुपरस्टार शाहरूख खान भी अपने नए कार्यक्रम ‘टेड टॉक’ और अक्षय कुमार अपने हास्य कार्यक्रम ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में एक जज की भूमिका में टेलीविजन पर लौट रहे हैं। वहीं सलमान खान ‘बिग बॉस 11’ की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, फेमस कोरियोग्राफर फराह खान अपने शो ‘‘लिप सिंग बैटल’’ में नजर आ रही हैं। जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संगीत कार्यक्रम ‘ओम शांति ओम’ में एक जज की भूमिका में हैं।
एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा, ‘‘जहां तक टीवी के कार्यक्रमों का सवाल है तो मैं यात्रा पर आधारित कार्यक्रम करना चाहूंगी। इसमें मुझे दिलचस्पी है और इस दुनिया के बारे में मैं बात करना चाहती हूं। मैं एक एयर होस्टेज बनना चाहती थी क्योंकि मैं दुनिया देखना चाहती थी।’’ मैं कभी दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और कई अन्य जगहों पर नहीं गयी हूं। इसलिए मुझे यात्रा पर शो करना अच्छा लगेगा।’’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ibJgEY
Comments
Post a Comment