sss

; //]]>

स्वच्छता अभियान चलाने व सामाजिक बुराईयों को त्यागने का लिया संकल्प - Khabar NonStop

cleanliness

बुलंदशहर-नगर की बालिका शिक्षण संस्थानों में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वच्छता बनाये रखने व सामाजिक बुराईयों व कन्या भ्रुण हत्या बन्द करने के लिए जागरूक करने का छात्राओं ने संकल्प लिया।

बीजेपी नेता लगा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने लड़कियों के स्वास्थ, शिक्षा व संस्कार पर जोर देते हुए कहा कि एक लड़की के शिक्षित होने पर तीन पीढियां शिक्षित होती है। उन्होंने कन्या भ्रुण हत्या को महापाप बताते हुए कन्या भ्रुण हत्या रोकने में महिलाओं से ही आगे आने की अपील की। उन्होंने छात्राओं को समाज में स्वच्छता बनाये रखने व सामाजिक बुराईयों को त्यागने के लिए लोगों को जागरूकता करने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर अनिल शर्मा, रमेशचंद शर्मा, राजेश निराला आदि मौजूद रहे। श्रद्धा ग्रुप के पुरानी मंडी स्थित कार्यालय पर विश्व बालिका दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या, शिक्षा, दहेज व स्वास्थ आदि पर चर्चा हुई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा सच करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एकता गर्ग, ममता तायल, रेखा मोदी व ज्योति गर्ग आदि मौजूद रहीं। भाजपा नेत्री सुनीता सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राजदुलारी सैनी, रश्मि देशववाल, अंजना, कुसुम देवी, भावना व राजबाला आदि मौजूद रहीं।

पीलीभीत में सामने आई स्वच्छता की भयावह तस्वीरें



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wQnxZu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop