sss

; //]]>

घर बैठे आधार को मोबाइल नंबर से कर सकेंगे लिंक, ये होगी प्रक्रिया - Khabar NonStop

mobile number

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार नंबर को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। सरकारी फरमान के मुताबिक सिम कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट से आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य हो गया है। सरकारी निर्देशानुसार अगर यह काम आपने 31 दिसंबर से पहले नहीं किया, तो आपका मोबाइल नंबर बंद हो सकता है। बैंक अकाउंट और पैन कार्ड से आधार को लिंक करने में फ्रॉड की भी खबरें सामने आयीं है। लिहाज़ा आधार नंबर को इन सबसे लिंक करते वक़्त विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है।

पीएफ अकाउंट को आधार से ऐसे लिंक करें…

अब घर बैठे मोबाइल नंबर आधार से कर सकेंगे लिंक

एक समाचार पात्र में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अब आप जल्द ही घर बैठे अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अब सरकार जल्द ही आपके लिए इस सुविधा को लांच कर सकती है। समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार मंत्रालय ने घर बैठे मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। जल्द ही मंत्रालय इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं: ऐसे चेक करें

ये होगी प्रक्रिया-

हिंदुस्तान समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक घर बैठे आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया को ‘OTP’ के जरिये पूरा किया जाएगा। यह प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी-

  • मंत्रालय की तरफ से एक नंबर जारी किया जायेगा।
  • इस नंबर पर आपको आधार नंबर मेसेज करना होगा ।
  • मेसेज करते ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी भेजते ही आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

क्या है वर्तमान प्रक्रिया

अभी आप मोबाइल नंबर को आधार नंबर से लिंक करने के लिए सर्विस प्रोवाइडर के पास जाते हैं। अब इस सुविधा के आने के बाद आपको किसी भी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

आधार नंबर को फ़ोन या बैंक से जोड़ते वक़्त इन बातों का रखें ध्यान…



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i3Eiu5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop