sss

; //]]>

पीएम मोदी ने अमिताभ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - Khabar NonStop

narendra modi

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा है ‘राष्ट्र को उनकी ‘सिनेमाई प्रतिभा’ और ‘विभिन्न सामाजिक कार्यों को उनके समर्थन’ पर गर्व है।

बधाई संदेशों से अभिभूत बिग बी बोले- नियति ने एक और वर्ष दिया है…

दरअसल पीएम मोदी ने इस बारे में ट्वीट किया है और कहा है, “जन्मदिन की बधाई अमिताभ बच्चन। भारत को उनकी सिनेमाई प्रतिभा और विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनके समर्थन पर गर्व है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

बता दें कि पिछले चार दशकों से बड़े पर्दे पर छाए अमिताभ बच्चन बुधवार को 75 साल के हो गए हैं। इन चार दशकों की यात्रा में उन्हें नेशनल अवार्ड सहित विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। यहाँ तक कि भारत सरकार ने उन्हें साल 1984 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया हुआ है।

वहीं अमिताभ बच्चन को सिनेमा की दुनिया और उसके बाहर अपने असाधारण कार्यों के लिए फ्रांस सरकार द्वारा साल 2007 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द लीजेंड ऑफ ऑनर’ से नवाजा था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i4GxRj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop