sss

; //]]>

ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज से भी मिल सकता है खूबसूरत चेहरा - Khabar NonStop

Yoga

योगा जिसे बड़े से बड़े रोगों का काट माना जाता है स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते है। पर क्या आप ऐेसी एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं जो आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकती हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं फेशियल एक्‍सरसाइज की। इस एक्‍सरसाइज के माध्यम से आप चेहरे का फैट कम करने के साथ उसे एक बेहतरीन शेप दे सकते हैं, जिससे आप यंग दिखेंगे। हर रोज फेस मसल्स स्ट्रेचिंग करना अवश्यक है। जापानी फेस योग की प्रैक्टिस से काफी यंग दिख सकते हैं। जापानी लोगों की स्किन बहुत अच्‍छी होने के साथ ही वो एंटी एजिंग और फिटनेस के लिए काफी जाने जाते हैं। आप भी जापानी टेक्निक से चेहरे के फैट को गायब कर यंग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। साथ ही झुर्रियों, तनाव, खिंचाव आदि को भी दूर करने में मदद मिलती है। ऐसे करे एक्सरसाइज…

आप भी अपने बालों को दें अट्रैक्टिव लुक

यम्मी फेस

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने मुंह को ओपन करें, अब अपनी जीभ को बाहर निकालकर उसे बायीं से दायी तरफ घुमाएं। इस प्रक्रिया को एक मिनट तक दोहराते रहें।

स्‍ट्रेस कम करने के लिए

पहले आंख बंद करके मुंह से बड़े ओ (O) का शेप बनाएं। इसी अवस्था में एक बार मुस्कुराएं और फिर मुंह लटका लें। इस प्रक्रिया को 5 से 6 बार दोहराएं।

एंटी-गॉबल नेक

इस एक्सरसाइज में गर्दन को पीछे ले जाते हुए ऊपर देखें। इसके बाद अपने होंठो से पाउट बनाएं। इसे प्रक्रिया को भी 5 से 6 बार दोहराएं।

लिप सूमो

यह एक्सरसाइज आप पानी पीते हुए भी कर सकते हैं। पहले पानी की एक घुंट मुंह में पूरी तरह भर लें, फिर उसे पी जाएं। 8 से 10 बार इसे दोहराएं।

चिकबोन लिफ्ट

ये एक बेहरतरीन एक्सरसाइज है इसके लिए अपको अपना मुंह खोलकर मुस्कुराना होगा। इसके बाद अपनी उंगली की से चिकबोन्स को ऊपर की ओर लिफ्ट करें। इश प्रक्रिया को 1 मिनट कर दोहराएं।

गुलाब की पंखुडियों से पाए, गुलाब जैसी सॉफ्ट स्कीन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xtROgQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop