एक दीप शहीद के नाम.. - Khabar NonStop
मऊ-एक दीया शहीद के नाम…देश की सीमा की सुरक्षा में लगे सेना के जवान जब सरहद पर जागते हैं तभी यहाँ अपने घरो में बैठे हुए लोग होली दिवाली की खुशियों को अमन चैन से मनाते हैं। पिछले वर्ष दुश्मन देश में पाकिस्तान की नापाक हरकतों से जम्मू के उरी सेक्टर में आतंवादियों ने हमारे देश के सोये हुए जवानों पर अचानक हमला कर दिया जिसमें कई जवान शहीद हो गये थे। तब पूरा देश उनकी इस शहादत पर रोया था। उस घटना के बाद से देश की सीमा पर आतंकवादी घटनायें बढ़ गयी तब घाटी में देश के वीर जवान लगातार आकंवादियो के सफाये के लिए काम्मबीन कर रहे हैं ओर आतकवादियों का चुन-चुन कर सफाया कर रहे हैं। हम घरों में चैन से दिवाली मनाते हैं तो दीपावली की पूर्व संध्या पर आज मऊ जनपद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ और जनपद के सम्मानित लोगों ने मिलकर एक दीया शहीद के नाम पर इस दिवाली को मनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही छोटी दीपावली पर 250 दीयों के साथ उरी में आतंकवादी हमले में शहीद हरेन्द्र यादव जी की याद में एक दीप शहीद के नाम पर जलाया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दीप के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।
जानें दीपावली पर्व के गहरे अर्थ को
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया की आज छोटी दीपावली के अवसर पर विकास के पथ पर मनाने का संकल्प लिया था। जो जिला मुख्यालय के ब्रह्म स्थान पर दीप जलाकर और गुब्बारे छोड़कर शांति का संदेश दिया है। खासकर रामचंद्र जी ने रावण के चंगुल से माता सीता को छुड़ाकरअयोध्या में लाये थे। जिसके उपलक्ष्य में अयोध्या वासियों ने पुरे अयोध्या में दीप जलाया था। उसी क्रम में उसी को याद करके छोटी दीपावली पुरे देश में मनाया जा रहा है। आज हमने शहीद हरेन्द्र यादव जी के चित्र पर भी माल्यापर्ण किया है और पुष्पांजलित अर्पित किया। इस अवसर पर उनके पिता भी मौजूद थे। हरेन्द्र यादव जी जल्द ही बोर्डर पर रक्षा करते हुए शहीद हुए थे इसलिए आज एक दीप उनके लिए और शहीदों के नाम पर जलाये गए है।
मेरठः दीपावली पर मिलेगी भरपूर बिजली
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kZonBB
Comments
Post a Comment