sss

; //]]>

पुलिस ने किया अंशु उर्फ कालू हत्याकांड का खुलासा - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ-इंचौली थाना पुलिस ने कस्तला गांव में हुई अंशु उर्फ कालू की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो हत्या आरोपी सुमित और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात के मास्टरमाइंड मुख्य हत्यारोपी दीपक सहित 3 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

5 लोगों ने हमला कर की अधिवक्ता की हत्या

दो गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी दीपक गांव की एक लड़की को लेकर भाग गया था, जिसके चलते दीपक करीब 14 माह जेल में रहकर जमानत पर छूटकर आया था। दीपक को शक था कि उसको जेल भिजवाने में अंशु और उसके परिवार का हाथ था जिसके चलते हत्यारोपी दीपक की नजरों में अंशु खटक रहा था। वारदात से तीन दिन पहले दीपक ने अंशु की हत्या की प्लानिंग कर ली थी और इसी प्लानिग के तहत 24 अक्टूबर की रात दीपक ने अपने दोस्तों के साथ अंशु को दारू पिलाने के बहाने बुला लिया और उसकी हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुमित और मोनू को गिरफ्तार कर लिया और जब उनसे पूछताछ की तो घटना से पर्दा उठ गया । फिलहाल, पुलिस घटना के मास्टरमाइंड मुख्य हत्यारोपी दीपक और उसके दो साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ब्रहमपुरी में स्कूल शिक्षिका की गोली मारकर हत्या



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yVOCy8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop