खाद्य विभाग की छापेमारी जारी - Khabar NonStop
मेरठ। खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को मोहकमपुर स्पोट्स कॉम्प्लैक्स में सॉस की फैक्ट्री पर छापा मारा। सहायक खाद्य आयुक्त रामनरेश यादव के नेतृत्व में जब टीम इस श्रीराम फूड प्रोडक्ट पर पहुंची तो यहां हर तरफ गंदगी का अंबार था और उसी गंदगी के बीच सॉस बनाई जा रही थी।
बरेलीः खाकी एक बार फिर हुई दागदार
ऐसे हुआ शक
सॉस में कुछ मिलावट का भी अंदेशा था, इसलिए करीब 2000 लीटर सॉस को टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया, जबकि चिली सॉस, टमाटर सॉस का सेंपल भरकर जांच के लिए भेजा है, इनमें पेक्ड और खुली हुई सॉस शामिल है।
रामनरेश यादव का कहना
सहायक खाद्य आयुक्त मेरठ रामनरेश यादव ने बताया कि रतीश वर्मा की श्रीराम फूड प्रोडक्ट का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी की जा रही है और सेंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दीपावली के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चला रखा है और दूध मावे के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थो के सेंपल भरे जा रहें हैं।
पांच कोटेदारो के लाइसेंस निलंबित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ggAj0a
Comments
Post a Comment