प्रसव पीड़िता ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म - Khabar NonStop
मथुरा। भले ही योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारने के दावे करती हो लेकिन धरातल पर सिथति दावों से जुदा है। जबकि सरकार द्वारा हर सरकारी अस्पताल को एंबुलेंस उपलब्ध कराने के बावजूद भी समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती इससे प्रशासन की और सरकार की पोल खुलती है।
जमीनी विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, घायल
जानें पूरा मामला
बता दें चलें कि प्रसूता मिथिलेश अपने मायके के गांव पर सागड़ी में रह रही थी। 7 माह की गर्भवती मिथिलेश को आज प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई पर संपर्क साधा। एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन लगाएं। लेकिन कोई सुविधा नहीं मिली। जबकि सरकार दावे करती है के स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की अपनी कसौटी पर खरी उतर रही है मगर यह एंबुलेंस की व्यवस्थाएं कभी डीजल की वजह से कभी खराब होने की वजह से मरीज तक नहीं पहुंच पाती है।
सड़क पर दिया बच्च को जन्म
महिला ने किस तरीके से सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया वहीं परिवार की महिलाओं ने बच्चे का जो कार्य होते हैं वह सड़क पर ही किये है। क्योंकि फोन करने के बावजूद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने प्रसूता को स्वास्थ्य केंद्र मोटरसाइकिल पर ही ले जाना पड़ा क्योंकि प्रसूता दर्द से तड़प रही थी। मजबूर होकर परिवार को कोई वाहन सुविधा नहीं मिल पाने के कारण बाइक से ही स्वास्थ्य केंद्र ले जाने को मजबूर होना पड़ा और रास्ते में ही बाइक को रोक कर महिलाओं ने चारों तरफ से घेरकर डिलीवरी कराई और सुरक्षित बच्चा पैदा हुआ।
मंदबुद्धि किशोरी संग रेप कर जंगल में फेंका
लोगों ने देखा तमाशा
आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और यह नजारा सरकार की अव्यवस्थाओं को देखने का मजबूर हो गए क्योंकि प्रसूता की डिलीवरी होने के बावजूद उसे सोनाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और उनकी जांच की गई दोनों की स्थिति सामान्य पाई गई अब सवाल ये उठता है तमाम दावे करने वाली BJP सरकार क्या महिलाओं का सुरक्षा की बात करती है मगर सुरक्षा से पहले स्वास्थ्य की भी बात करती है वह आपने अभी तक देखा किस तरीके से सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hmP277
Comments
Post a Comment